China Mars Mission: अंतरिक्ष में चीन ने रचा इतिहास, मंगल ग्रह पर सफलापूर्वक उतारा Zhurong रोवर
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने चीनी नैशनल स्पेस ऐडमिनिस्ट्रेशन (CNSA) के हवाले से बताया है लैंडर का शनिवार को टचडाउन हो गया. लैंडर रोवर झुरॉन्ग के साथ पैराशूट (Parachute) की मदद से नीचे उतरा और वायुमंडल से 7 मिनट में लैंड हुआ.
सीएनएसए ने एक बयान में बताया कि उसका रोवर ''नौ मिनट की कठिन यात्रा के बाद शनिवार को मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतर गया। अभी तक केवल अमेरिका को मंगल ग्रह पर उतरने में महारत हासिल है। इसके साथ ही चीन मंगल ग्रह पर रोवर के साथ पहुंचने वाला दूसरा देश बन गया है। नासा का परसीवरेंस रोवर करीब सात महीने की यात्रा के बाद 18 फरवरी को मंगल ग्रह पर पहुंचा था। इससे पहले अमेरिका, रूस, यूरोपीय संघ तथा भारत को मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजने में कामयाबी मिल चुकी है।
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगल ग्रह पर चीन का पहला रोवर सफलतापूर्वक उतारने के लिए सीएनएसए को बधाई दी। इस अंतरिक्ष यान ने करीब सात महीने की यात्रा के बाद फरवरी में मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया था और ग्रह पर उतरने के लिये संभावित स्थानों की पहचान करने में दो महीने से ज्यादा का वक्त बिताया।
शिन्हुआ ने बताया कि शनिवार तड़के अंतरिक्ष यान ने अपनी निर्धारित कक्षा से नीचे उतरना शुरू किया और लैंडर तथा रोवर ऑर्बिटर से अलग हो गए। करीब तीन घंटे की यात्रा के बाद एंट्री कैप्सूल 125 किलोमीटर की ऊंचाई पर मंगल ग्रह के वातावरण में घुस गया। मंगल ग्रह की सतह से करीब 100 मीटर की ऊंचाई पर उसे बाधाओं का सामना करना पड़ा लेकिन उसने बाधाओं से बचते हुए एक सतही इलाके को चुना और धीरे-धीरे नीचे उतरने लगा।


0 Comments: