Headlines
https://knowledgeforworlds.blogspot.com/2021/06/6.html
 Pablo Picasso दुनिया भर में मसूर चित्रकार थे

Pablo Picasso दुनिया भर में मसूर चित्रकार थे

 "  Pablo Picasso दुनिया भर में मसूर चित्रकार थे"


पाब्लो पिकासो का जन्म 25 अक्टूबर 1881 को स्पेन के मलागा , नामक शहर में हुआ था | बचपन से वो अपने साथियो को अलग अलग प्रकार की आकृतिया बनाकर सोच में डाल देते थे | पिकासो के पिता कला के अध्यापक थे , इसलिए कला की प्रारम्भिक शिक्षा उन्हें अपने पिता से मिली थी | लेकिन 14-15 वर्ष की आयु में वो इतने उत्कृष्ट चित्र बनाने लगे थे कि उनके पिता ने चित्रकारी का अपना सारा सामान उन्हें देकर भविष्य में कभी कुची ना उठाने का संकल्प ले लिया |

         वर्ष 1900 में कुछ समय के लिए वह पेरिस गए। पेरिस तब कला का केंद्र समझा जाता था। पेरिस में पिकासो अनेक समकालीन कलाकारों के संपर्क में आए। उनकी कला पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा। फिर स्पेन लौटकर उन्होंने उन्मुक्त होकर चित्र बनाने शुरू किए। उनके उस काल के चित्रों में गहरे नीले रंग और गुलाब के फूलों की बहुतायत है। इनमें से अधिकांश की कथावस्तु पददलित मानवता और समाज से उपेक्षित एवं शोषित वर्गों से संबंधित है।
पिकासो की पेंटिंग ने बनाया विश्व रिकार्ड

 

पिकासो की पेंटिंग ने बनाया विश्व रिकार्ड


महान चित्रकार पाब्लो पिकासो की वर्ष 1955 में बनाई गयी ऑयल पेंटिंग ने नया विश्व रिकार्ड बनाया है. लगभग 18 करोड़ डॉलर के साथ यह दुनिया की सबसे महंगी बिकने वाली  बन गयी है.


 फाइन आर्ट ऑक्शन हाउस क्रिस्टीज ने पिकासो की 'वुमेन ऑफ अल्जीयर्स' पेंटिंग की बोली की रकम के लिए 14 करोड़ डॉलर का पूर्वानुमान लगाया था लेकिन इसके लिए आखिरी नीलामी लगभग 18 करोड़ डॉलर की लगायी गयी. नीलामी की यह प्रक्रिया 11 मिनट तक चली और इसमें 35 देशों के लोगों ने बोली लगायी. इस पेंटिंग को खरीदने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है.


इससे पहले एक ब्रिटिश चित्रकार फ्रांसिस बैकन की कृति 'थ्री स्टडीज ऑफ ल्युसियन फ्रॉयड' ने नीलामी में विश्व रिकॉर्ड बनाया था. नवंबर 2013 में यह पेंटिंग करीब 14.2 करोड़ डॉलर में बिकी थी.


एक खास शैली की इस रंगीन पेंटिंग में हरम का एक दृश्य है. इस पेंटिंग को पिकासो ने 1955 में बनाया था जो उनकी 15 पेंटिंगों की एक श्रृंखला का हिस्सा है. नीलामी के बारे में क्रिस्टीज ग्लोबल के अध्यक्ष जुस्सी पिलकानेन ने कहा, "यह देखकर खुशी हो रही है कि इस पेंटिंग के लिए इतनी ज्यादा बोली लगायी गयी."

773 करोड़ रुपये में नीलाम हुई पिकासो की पेंटिंग

पाब्लो पिकासो का नाम दुनिया के दिग्गज चित्रकारों में शुमार है। उनकी पेंटिंग की नीलामी में रिकॉर्ड जरूर बनाती है। हाल ही में उनकी एक पेंटिग अमेरिका में हुई नीलामी में 11.5 करोड़ डॉलर (करीब 773 करोड़ रुपये) में नीलाम हुई। इसे वर्ष 1905 में बनाया गया था। इसमें एक लड़की को हाथ में फूल की टोकरी लिए दिखाया गया है।

नीलामी कंपनी क्रिस्टी ने पेगी एंड डेविड रॉकफेलर के कलेक्शन की नीलामी की, जिसमें 1,500 सामानों का कलेक्शन था। इसमें पिकासो, हेनरी मातिसे, क्लॉदे मॉनेत के कई चित्र शामिल हैं। समाजसेवी डेविड रॉकफेलर के निधन के एक वर्ष बाद इनकी नीलामी की जा रही है। नीलामी से मिले धन का इस्तेमाल चैरिटी के लिए किया जाएगा।

Hello,Everyone Thanks for visiting my web.

0 Comments:

Total Pageviews